फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नव विवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव

Wed, 27 May 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में शुक्रवार देर रात नव विवाहिता चांदनी देवी (26) का शव घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झंगहा गांव निवासी चांदनी देवी की दूसरी शादी करीब दो माह पूर्व कानपुर निवासी मनीष सिंह से एक मंदिर में हुई थी। शादी के बाद मनीष सिंह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार में किराए का कमरा लेकर चांदनी के साथ रहते थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब 15 दिन पूर्व चांदनी अपने मायके झंगहा आकर रहने लगी थीं। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार देर रात पति मनीष सिंह ने चांदनी से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसके कुछ समय बाद ही उनका शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां अनिता सिंह ने आरोप लगाया है कि पति मनीष सिंह के साथ सास और ननद भी लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें