फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क मांगने पर जबरन बढ़ा दी कार: रेलवे स्टेशन के कैब-वे पर बैरियर तोड़ घुसा कार सवार, मची अफरा-तफरी

Mon, 20 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोप है कि पहले उसने कर्मचारियों को धौंस देने की कोशिश की लेकिन जब वे बिना शुल्क दिए जाने से रोकने लगे तो कार सवार ने गाड़ी बढ़ा दी और बूम बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया। कुछ देर बाद परिसर से बाहर जाते वक्त उसने दूसरे बूम बैरियर को भी तोड़ दिया। कर्मचारी उसे रोकने के लिए बढ़े लेकिन तेजी से गाड़ी चलाते हुए निकल गया। वीडियो फुटेज में भी बूम बैरियर को तोड़कर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन
कैबवे पर जबरदस्ती कार लेकर घुसते हुए - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात सेकेंड एंट्री गेट से कैब-वे की ओर आए एक कार सवार ने पार्किंग शुल्क को लेकर कर्मचारी से बहस की और फिर बैरियर को तोड़ते हुए कार आगे बढ़ा दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

इस बीच कार सवार दूसरे प्रवेश द्वार से कार लेकर भाग निकला। संचालक ने पुलिस की तहरीर के साथ वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब दो बजे एक कार सवार प्लेटफॉर्म नौ स्थित कैब-वे के पास एक सवार पार्किंग शुल्क देने से मना कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि पहले उसने कर्मचारियों को धौंस देने की कोशिश की लेकिन जब वे बिना शुल्क दिए जाने से रोकने लगे तो कार सवार ने गाड़ी बढ़ा दी और बूम बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया। कुछ देर बाद परिसर से बाहर जाते वक्त उसने दूसरे बूम बैरियर को भी तोड़ दिया। कर्मचारी उसे रोकने के लिए बढ़े लेकिन तेजी से गाड़ी चलाते हुए निकल गया। वीडियो फुटेज में भी बूम बैरियर को तोड़कर जाते दिख रहा है।

संचालक विनय सिंह ने कौवाबाग पुलिस चौकी पर तहरीर और वीडियो फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीआरएम लखनऊ को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें