फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दर्शन का सपना अधूरा!: हाइवे पर पलटी कार, 3 की मौके पर मौत- परिवार में कोहराम- जानिए कैसे हुआ हादसा

Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

हादसा खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा खास के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब अयोध्या जा रही कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 42 एवी 4555 में कुल पांच लोग सवार थे, सभी समस्तीपुर से अयोध्या जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। तेज रफ्तार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
समस्तीपुर से अयोध्या जाते समय हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह समस्तीपुर से अयोध्या जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल निवासी 40 वर्षीय चालक ओम राय, समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी 40 वर्षीय वासुकी दास और 22 वर्षीय प्रवीण दास के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।

हादसा खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा खास के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब अयोध्या जा रही कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या यूपी 42 एवी 4555 में कुल पांच लोग सवार थे, सभी समस्तीपुर से अयोध्या जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। तेज रफ्तार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसे में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल निवासी 40 वर्षीय चालक ओम राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी 40 वर्षीय वासुकी दास और 22 वर्षीय प्रवीण दास ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 65 वर्षीय पुजारी राम प्रकाश दास और उनके 20 वर्षीय शिष्य राजा दास घायल हो गए।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें