फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्य के चारों ओर दिखा 22 डिग्री सन हेलो, लोगों ने कैमरों में किया कैद

विज्ञापन
आकाश में शुक्रवार को सूर्य के चारों ओर एक विशाल गोलाकार चमकीला घेरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर। आकाश में शुक्रवार को एक अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर एक विशाल गोलाकार चमकीला घेरा दिखा। खगोल वैज्ञानिक भाषा में इसे ''22 डिग्री सन हेलो'' कहा जाता है। इस दुर्लभ प्रकाशीय घटना को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन


नक्षत्रशाला (तारामंडल) के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आसमान में दिन में लगभग 12 से 12:45 बजे तय यह दृश्य दिखा। यह गोरखपुर जनपद के साथ ही आसपास के जनपदों में भी खुली आंखों से देखा गया। यह खगोलीय घटना सर्दी और बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है।
उन्होंने बताया कि यह घटना पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में मौजूद सूक्ष्म बर्फीले क्रिस्टलों के कारण होती है। जब सूर्य का प्रकाश इन षट्भुजीय बर्फ क्रिस्टलों से गुजरता है, तब प्रकाश का अपवर्तन होता है और सूर्य के चारों ओर लगभग 22 डिग्री के कोण पर चमकीला वृत्त बन जाता है। यह कोई अलौकिक या रहस्यमयी घटना नहीं होती है बल्कि अचानक होता है। सन हेलो कई बार आगामी मौसम परिवर्तन, पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा प्रणाली के आने का संकेत भी माना जाता है हालांकि हर बार इसके बाद बारिश हो, यह आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें