फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनाधिकृत पुस्तकों पर रोक के लिए 15 जुलाई को लगेगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अनाधिकृत पुस्तकों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 15 जुलाई को जुबिली इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालयों में पढ़ाई जा रही पुस्तकों की जांच और सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र मिलकर पुस्तकों का सत्यापन करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यालयों में केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद और शिक्षा विभाग से अधिकृत पुस्तकें ही पढ़ाई जाएं। बाहरी किसी भी व्यक्ति या निजी प्रकाशक की ओर से लिखी गई अनाधिकृत पुस्तकों का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए पूरे जिले में अभियान चलाकर विद्यालयों की निगरानी की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में अनधिकृत पुस्तकें पढ़ाई जाती मिलीं तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



15 जुलाई को जुबिली इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालयों की पुस्तकों का सत्यापन कराया जाएगा। केवल बोर्ड और शिक्षा विभाग से अधिकृत पुस्तकें ही पढ़ाई जाएंगी। अनाधिकृत पुस्तकों का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरे जिले में यह अभियान सख्ती से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें