फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ से जनकपुर तक रिश्तों की डोर, विकास में भी साथ

Mon, 30 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ से जनकपुर तक भारत और नेपाल के रिश्तों की डोर सदियों पुरानी है। दोनों देशों के बीच सिर्फ सीमाओं का नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और परंपराओं का भी गहरा जुड़ाव है। अब इस आत्मीय रिश्ते को विकास और व्यापार की नई साझेदारी से मजबूत करने की जरूरत है। यह बात नेपाल के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन डॉ. सुरेंद्र थापा ने गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित बायर्स-सेलर्स मीट में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल भी भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहता है। भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से नेपाल का सदियों पुराना रिश्ता है। नेपाल के लोग गुरु गोरखनाथ की पूजा करते हैं और वहां उनका मंदिर भी है। राम और सीता के समय से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध बने हुए हैं। अयोध्या से जनकपुर तक रेल सेवा भी इसी आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है।
डॉ. थापा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से नेपाल भी सीखना चाहता है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीक का आदान-प्रदान बढ़ने से विकास के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों का परिचय भी कराया। इस दौरान नेपाल के प्रतिनिधिमंडल में कल्चर काउंसलर छवि लाल सुबेदी और काउंसलर पब्लिक अफेयर्स एसएसपी प्रकाश मल्ल भी शामिल रहे।
विज्ञापन

निवेश और व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर जोर

डॉ. थापा ने कहा कि भारत नेपाल में विदेशी निवेश करने वाला प्रमुख देश है। दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेपाल के चौधरी ग्रुप की भारत के कई राज्यों में औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें हरियाणा, असम, सिक्किम और कोलकाता सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय आईटी कंपनियों में भी नेपाली प्रतिभाओं और निवेश की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक विचारों, तकनीक और निवेश का आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत है। इससे न केवल आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें