गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज क्षेत्र के गोपलापुर में 17 साल की राजकुमारी उर्फ निशा की मंगलवार को फंदे से लटकी लाश मिली। चर्चा है कि फोन पर बातचीत को लेकर मां ने डांटा दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, मां अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर निवासी दयाशंकर मुंबई में रहकर कमाते हैं। बेटी राजकुमारी उर्फ निशा मां और भाई के साथ घर में रहती है। मंगलवार को गांव में ही ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशा की मां सीमा चली गई थीं। वापस लौटीं तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।
निशा ने छत के कुंडे से दुपट्टा के सहारे खुदकुशी की थी। निशा कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई और सहेलियों से कम बातचीत को लेकर मां सीमा ने उसे डांट दिया था और इसके बाद वह पड़ोस में ब्रह्मभोज में चली गई थी। इस दौरान गुस्से में निशा ने खुदकुशी कर ली।