फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों के 980 इंजन में एंटी फाग डिवाइस सिस्टम, बढ़ गई 15 किमी प्रति घंटे रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने कोहरे में ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोहरे में ट्रेनों को सुरक्षित और संरक्षित तरीके से चलाने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने कर ली है। अब कोहरे में पहले से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और बढ़ जाएगी। इसके लिए 980 फॉग सेफ डिवाइस लगा दी गई है। सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग कराया गया है।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ मंडल में 315, इज्जतनगर मंडल में 250 तथा वाराणसी मंडल में 415 ट्रेनों के इंजन में फॉग सेफ डिवाइस लगाए गए हैं। इस डिवाइस के उपयोग में आने के पूर्व कोहरे के दौरान अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटे थी। अब फॉग सेफ डिवाइस के इंजन में लग जाने के बाद अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई है। फॉग सेफ डिवाइस के माध्यम से आने वाले सिग्नल की जानकारी मिलने से लोको पायलटों का भरोसा बढ़ा है। इसके लग जाने से अब फॉग सिग्नल मैन भेज कर डेटोनेटर (पटाखा) लगाने की आवश्यकता नहीं है। पटरियों के निगरानी के लिए रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें