फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जेल जाने के डर से 92 साल के बुजुर्ग की मौत, थाने से आया था वारंट

Wed, 02 Nov 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कस्बे के पुराना गोला मोहल्ला निवासी भिखारी भुज भूजा भूजने का कार्य करते थे। काफी समय पूर्व पारिवारिक विवाद में उनके ऊपर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गए थे। उनके दामाद अयोध्या प्रसाद ने बताया की दो दिन पहले उसी मामले में थाने से वारंट आया था।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में जेल जाने के डर से 92 साल के भिखारी भुज की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दो दिन पहले जब उन्हें वारंट की जानकारी हुई, तभी से डर गए थे। समझाने के बाद भी नहीं माने और उनकी जान चली गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के पुराना गोला मोहल्ला निवासी भिखारी भुज भूजा भूजने का कार्य करते थे। काफी समय पूर्व पारिवारिक विवाद में उनके ऊपर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गए थे।

उनके दामाद अयोध्या प्रसाद ने बताया की दो दिन पहले उसी मामले में थाने से वारंट आया था। पुलिस द्वारा बताने पर वह सदमे में आ गए, कहे कि मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा। काफी समझाने के बाद भी वह एक ही रट लगाते रहे। सदमे में होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई और मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वह सोखा के नाम से प्रसिद्ध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें