फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीएसटी के नाम पर 8.58 लाख हड़पे, अकाउंटेंट पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के रामजानकी नगर निवासी अकाउंटेंट संतोष तिवारी पर फर्म का जीएसटी जमा करने के नाम पर 8,58,287 रुपये हड़पने का आरोप लगा है। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामबाग जटेपुर निवासी पुष्पा जायसवाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 से 2025 के बीच उनकी फर्म का अकाउंट, जीएसटी जमा करने और रिटर्न दाखिल करने का काम संतोष तिवारी देखते थे। आरोप है कि उन्होंने जीएसटी जमा करने के नाम पर 8,58,287 रुपये लिए, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया और खातों में हेरफेर कर रकम का गबन कर लिया।
पुष्पा ने 16 मार्च 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसकी जांच शाहपुर थाने की महिला दरोगा माधवी सिंह ने की। शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई। वहीं पुष्पा के पति सुशील कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि तीन मई को वह संतोष से रुपये मांगने पहुंचे तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने संतोष तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें