फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले 85 नए कोरोना पॉजिटिव, चार की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 16 Sep 2020 04:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले में बुधवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 4 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अब तक जिले में कुल कोरोना के कुल केस 4431 हो चुका है। जिसमें सक्रिय मामले 3420 है। अब तक 956 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 55 लोगों की मौत कोरोना से अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि बुधवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें बृजमनगंज 3, घुघली 12, लक्ष्मीपुर 3, महराजगंज 18, मिठौरा 4, नौतनवां 8, निचलौल 5, परतावल 17, पनियरा 1, फरेंदा 4, सिसवां के 2 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा 8 लोग अन्य स्थानो के संक्रमित हैं।

अब तक 75945 सैंपल की जांच हो चुकी है। 2416 लोग होमआइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें