बढ़िया सर्विस से जुड़ेंगे ग्राहक
बढ़िया सर्विस से ग्राहकों को साथ जोड़ा जा सकता है। ऐसे आयोजनों से व्यापारियों को बाजार में चलने वाली गतिविधियों का पता चलता है। विज्ञापन की इसमें क्या भूमिका होती है, इसे जानने का मौका मिला। आयोजक प्रशंसा के पात्र हैं। - अनूप सराफ, डायरेक्टर, ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
मार्केट में मौजूद तमाम चुनौतियों पर चर्चा
एक्सपर्ट के साथ-साथ रिटेलर साथियों के साथ मार्केट में मौजूद तमाम चुनौतियों पर चर्चा हुई। एक-दूसरे के सहयोग से कमियों को दूर करने का यह बेहतर मंच साबित होगा। बेहतरीन अनुभव रहा। - विकास केजरीवाल, डायरेक्टर, ऐशप्रा लाइफ स्पेसेज
नए ग्राहकों को आकर्षित करने में होगी सहूलियत
शॉपिंग और मॉल की चुनौतियों के बीच रिटेल कारोबारी पुराने और नए ग्राहकों को कैसे आकर्षित करें, उसके उपाय पर एक्सपर्ट ने राय दी है। उन विकल्पों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। - संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
गोरखपुर के उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में इस मुहिम से मदद मिलेगी। ग्राहकों को नए आयाम किस प्रकार दिए जा सकते हैं, उसके बारे में जानकारी मिली है। - राजू जायसवाल, डायरेक्टर, जीडी गोयनका स्कूल
ब्रांडिंग ही ग्राहक को स्टोर तक है लाती
स्टोर में प्रोडक्ट को कितना बेहतर तरीके से ग्राहक को दिखा सकते हैं, ये रिटेलर्स की क्षमता पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी झांसे में नहीं आता। ब्रांडिंग ही उसे स्टोर तक लाती है।- विक्की कुकरेजा, डायरेक्टर, रवि ट्रेडिंग कंपनी
परिवर्तन से गुजर रहा रिटेल व्यवसाय
तेजी से बदल रहे आर्थिक परिवेश में रिटेल व्यवसाय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। अमर उजाला की पहल व्यापारियों को इस समस्या से पार पाने की राह दिखाएगी। - प्रदीप टेकड़ीवाल (विष्णु), निदेशक, संगम साड़ी