फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: खंड शिक्षा अधिकारी समेत 77 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2538

Sat, 05 Sep 2020 06:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को भी जिले में कोरोना के कुल 77 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई है। नौ लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 3418 मामले सामने आए हैं जिसमें 2538 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


वहीं 844 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 36 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। संक्रमितो में एक खंड शिक्षा अधिकारी  के साथ-साथ बीआरसी निचलौल व सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी के घर के एक सदस्य भी शामिल हैं।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शनिवार को 2617 नमूनों की जांच हुई जिसमें से 2547 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 54215 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1594 लोग होम आइसोलेसन में हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में फरेंदा के 19, सदर के 10, श्यामदेउरवां के पांच, घुघली व पनियरा के तीन-तीन, बृजमनगंज, बरगदवां, नौतनवां व निचलौल के दो-दो, चौक व कोठीभार के एक-एक तथा अन्य जगहों के कुल 26 लोग हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष निगेटिव

नगर पालिका अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शनिवार को सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने उन्हें निगेटिव होने की रिपोर्ट की प्रति सौंपी। अध्यक्ष कृष्णगोपाल ने आमजन से भी कहा कि इस संक्रमण काल में वे घरों में रहने पर जोर दें। बाहर व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जाने से बचें।

इस दौरान बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह व अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं ठूठीबारी की ग्राम प्रधान उमा सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज किया गया है। साथ गांव की नाली को साफ सुथरा कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें