गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 23 बूथों पर 731 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि लक्ष्य 1900 लोगों को टीका लगाने का था। 489 को पहली, जबकि 94 को बूस्टर डोज लगाई गई। कुल 38.5 फीसदी टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने निर्देश दिया कि टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को प्रेरित करें कि वह दूसरों को इसके फायदे बताएं। जिससे अधिक संख्या में टीकाकरण हो सके।
107 साल के रामनरेश, 88 साल की गुलाबी देवी ने लगवाया टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि पिपराइच में 107 साल के रामनरेश और 88 साल की गुलाबी देवी ने टीका लगवाया। ये टीका लगवाने वाले अब तक के जिले के सबसे उम्रदराज लोग हैं।
अब तक इससे ज्यादा उम्र के लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। टीका लगवाने के बाद वे 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।