अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एमबीबीएस 2021 बैच की प्री-फाइनल (नौवें सेमेस्टर) परीक्षा में कुल 73 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं। परिणाम आने के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में सबसे अधिक 35 विद्यार्थी सर्जरी विषय में फेल हुए हैं। इसके अलावा मेडिसिन में 22, आब्सटेट्रिक्स एंड गायनीकोलॉजी में 15 और कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन में एक विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक विद्यार्थी को आब्सटेट्रिक्स एंड गायनीकोलॉजी विषय में शून्य अंक प्राप्त हुए हैं।