फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: जांच के इंतजार में 700 नमूने हो गए खराब, जानिए क्या है वजह

Thu, 22 Apr 2021 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

माइक्रोबायोलॉजी के 26 में से 19 कर्मचारी हो चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना संक्रमण की वजह से 700 नमूने जांच न होने के अभाव में खराब हो गए। इनमें ज्यादातर नमूने 14 अप्रैल के बाद जिले के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों से लिए गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 26 कर्मचारियों की टीम है। दूसरी लहर में विभाग के कर्मचारी दो टीमों में बांटकर शिफ्टों में काम कर रहे थे। इस बीच शनिवार को विभाग में दो कर्मचारी संक्रमित हुए। रविवार को 10 कर्मचारी संक्रमित हो गए।

संक्रमितों में चार कंप्यूटर ऑपरेटर और चार लैब तकनीशियन शामिल हैं। सोमवार को बचे कर्मचारियों की एहतियातन जांच कराई गई। इसमें चार और कर्मचारी संक्रमित मिले। कर्मियों के संक्रमित होने की वजह से 700 नमूने जांच न होने के कारण खराब हो गए।
विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के संक्रमित होने के कारण समस्या बढ़ गई है। तीन दिन तक काम प्रभावित रहा है। बुधवार को 4400 नमूनों की जांच की गई है। इससे कुछ बैकलॉग कम हुआ है। अब भी बहुत नमूने जांच के लिए रखे हैं।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें