फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति: वैक्सीन की कीमत पर भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी, बोले- कंपनी का अधिग्रहण कर ले सरकार

Thu, 22 Apr 2021 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से भाजपा विधायक डा.राधा मोहन दास अग्रवाल ने कोविशील्ड वैक्सीन की लागत के मुकाबले आम आदमी के लिए बताई जा रही उसकी कीमत को लेकर सवाल उठाया
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविशील्ड का दाम तय किए जाने पर भाजपा के गोरखपुर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कीमत बहुत ज्यादा है। सरकार को चाहिए कि कंपनी का अधिग्रहण कर ले।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या इस संकट काल में वैक्सीन से कमाई की सीमा तय नहीं होनी चाहिए? इस ट्वीट को पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को टैग किया गया है। दरअसल, वैक्सीन की कीमत 200, 400 व 600 रुपये बताई है।

बता दें कि देश में कोरोना से जंग के लिए वैक्सीनेशन के अभियान को सरकार ने तेज करने का फैसला लिया है। ऐसे में 1 मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को अब कोरोना का टीका लगेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


एक मई से देश भर में कोरोना टीकाकरण का तीसरा राउंड शुरू हो रहा है, जिसमें युवाओं को भी कवर किया जाएगा। अब तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों को ही टीका लगाया जा रहा था। हालांकि दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से युवाओं को भी टीका लगाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें