फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 70 हजार, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार, केस दर्ज

Tue, 23 May 2023 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गाजीपुर निवासी रणजीत ने तहरीर में बताया कि वह अपने एक मित्र के जरिये सुबा बाजार स्थित फ्यूचर टेस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर गए। जहां मौजूद गोपाल, ममता व जेपी ने कहा कि वह वियतनाम के डेल्टा कंपनी में उन्हें काम दिला देंगे।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गाजीपुर के रामपुर मांझा निवासी रणजीत कुमार से वियतनाम भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने गोपाल चौहान, ममता शर्मा व जेपी निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर निवासी रणजीत ने तहरीर में बताया कि वह अपने एक मित्र के जरिये सुबा बाजार स्थित फ्यूचर टेस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर गए। जहां मौजूद गोपाल, ममता व जेपी ने कहा कि वह वियतनाम के डेल्टा कंपनी में उन्हें काम दिला देंगे। लेकिन, कंपनी के ऑफर लेटर व बीजा के लिए एक लाख 25 हजार लगेंगे। रणजीत ने 70 हजार व पासपोर्ट उन लोगों को दे दिया।

बाद में रणजीत को कुछ मित्रों ने बताया कि वे लोग भी उस कंपनी के चक्कर में फंस चुके हैं। वियतनाम में डेल्टा नाम की कंपनी नहीं है। वे लोग भी वहां जाकर बंधक रह चुके हैं। रणजीत का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन लोगों ने धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें