महराजगंज जिले में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर कुल 135 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक व डीएम ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र देते हुए शिक्षकों से पूरे दायित्वों के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की बात कही गई।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में बचे 144 अभ्यर्थियों में से कुल 135 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी जिन्हें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र दिया गया। पुरुष वर्ग के 58, महिला वर्ग की 49 तथा विशेष आरक्षण वाले 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि परिषदीय बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
नवनियुक्त शिक्षक अपने दायित्वों को पूरी तत्परता से निभाना सुनिश्चित करें। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता होता है। उसकी जिम्मेदारी भी बड़ी है, इस जिम्मेदारी को वे पूरी तत्परता से निभाना सुनिश्चित करें। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 135 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एसएस पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी, राजकिशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, अरविंद सिंह, सुधीर कुमार, हेमवंत कुमार, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार, संजय कुमार, विजय आजाद, राममूर्ति, यशवंत सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
तीन चरण में मिले हैं कुल 1551 शिक्षक
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को वैसे तो कुल 135 शिक्षकों को नियुक्ति मिली मगर तीन चरणा में अब तक कुल 1551 शिक्षक जिले को मिल चुके हैं।