फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 6.70 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद उपाध्याय व मोहम्मद सरफराज के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम पंचायत के टोला भलेंद्री निवासी उपेंद्र पाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सहजनवां हाईवे पर एक मोटर्स की दुकान के सामने उनकी मुलाकात प्रमोद कुमार उपाध्याय से हुई थी। प्रमोद ने खुद को ट्रैवल एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताकर विदेश भेजने व नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
उपेंद्र के अनुसार, प्रमोद उपाध्याय व उनके साथी मोहम्मद सरफराज के खाते में ऑनलाइन व नकद कुल 6.70 लाख रुपये दिए। आरोप है कि विदेश पहुंचने के बाद वीजा फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद देश में आकर रुपये मांगने पर आरोपियों की ओर से धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रमोद उपाध्याय और मोहम्मद सरफराज के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें