फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 67 हजार ठगे, सामने आए कई मामले

Fri, 24 Mar 2023 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीड़ित रविंद्र निषाद ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधीक्षक बताते हुए अपने मोबाइल पर 67, 850 रुपये भेजने को कहा। पीड़ित जालसाज की बातों से डर गया और फिर खाते में रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी रविंद्र निषाद से जालसाज ने पुलिस अधिकारी बनकर 67,850 रुपये की जालसाजी कर ली। तीन अलग-अलग नंबरों पर उसने रुपये मंगाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रविंद्र निषाद ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधीक्षक बताते हुए अपने मोबाइल पर 67, 850 रुपये भेजने को कहा। पीड़ित जालसाज की बातों से डर गया और फिर खाते में रुपये भेज दिए। रविन्द्र निषाद ने बताया कि उनके पिता तमिलनाडु में पेंट पॉलिश का काम करते हैं, उन्हीं के पैसे मेरे खाते में थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन मोबाइल नंबरों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: महिला ने बेटी संग खुद को लगाई आग: बेटा बोला, समझ नहीं पा रहा क्यों बहन के साथ जल गई मम्मी
विज्ञापन


 

व्हाट्सएप कॉल कर खाते से उड़ा लिए 1.20 लाख रुपये

गुलरिया इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो हाता टोला निवासी सुरेश कुमार पांडेय के खाते से जालसाज ने 1.20 लाख रुपये उड़ा लिए। गुलरिहा पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार पांडेय ने दी तहरीर में लिखा है कि सात मार्च को उनका पुत्र विवेक एक वेब ब्राउजर पर बेस्ट बाई एप्लिकेशन से शेयर खरीदने के संबंध में सर्च कर रहा था।

इसी दौरान एक नंबर से उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया। ओटीपी की जानकारी मांगी गई। इसके बाद छह बार में विभिन्न माध्यमों से एक लाख बीस हजार रुपये बैंक खाते से उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जानकारी हुई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 65 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन

अस्पताल में नंबर लगवाने के नाम पर 90 हजार की जालसाजी

गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा बुजुर्ग गांव के मोहम्मद कलाम के खाते से 90 हजार की जालसाजी का मामला सामने आया है। उनका कहना है कि एक नंबर पर पिता के इलाज के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद जालसाजी के शिकार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद कलाम के पिता हृदय के रोगी हैं। उन्हें दिखाने के लिए 12 मार्च को लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल गोमती नगर पता बताते हुए फोन आया और नंबर लगवाने के लिए मोबाइल से पांच रुपये भेजने को कहा गया। कथित अस्पताल कर्मचारी द्वारा भेजे गए लिंक पर पीड़ित ने पांच रुपये भेज दिए। दूसरे दिन 13 मार्च को उसके खाते से 99 हजार 99 रुपये बिना जानकारी के कट गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें