फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 80 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मिले 67 मरीज, दो संक्रमितों की मौत

Tue, 20 Oct 2020 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में राहत की बात है कि कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आई है। सोमवार को कुल 67 कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई है। कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वालों का आंकड़ा 298 हो गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 18114 है। जबकि उपचारोपरांत डिस्चार्ज व होम आइसोलेशन हुए मरीजों की संख्या 16485 है। जिले के कुल सक्रिय केसों की संख्या घटकर 1331 रह गई है।

बीते चौबीस घंटे के दौरान शहरी क्षेत्र में कुल 34, ग्रामीण क्षेत्र में कुल 18 और अन्य क्षेत्रों से 15 संक्रमित पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित शाहपुर से 14, कैंट क्षेत्र से 6, रामगढ़ताल से 5, गोरखनाथ से 4, तिवारीपुर से 3 और राजघाट व कोतवाली से एक-एक सामने आया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित चरगांवा से 5, सरदारनगर से 3, खारोबार, भटहट, खजनी व कैम्पियरगंज से 2-2 और सहजनवां व पाली से 1-1 मामला सामने आया है। जबकि अन्य 15 मामले अलग अलग जगहों से पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें