फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की
विज्ञापन

बस्ती। समाजवादी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर हाथों में तख्तियां लिए सपा नेता सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ ने कहा कि हाथरस, बलरामपुर, बाराबंकी, बलिया, कुशीनगर, नोएडा सहित प्रदेश के अनेक जनपदों में आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनाओं पर नियत्रंण कर पाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। कहा कि प्रदेश में कानून के राज की जगह जंगलराज है और भाजपा के अनेक जन प्रतिनिधि हत्यारों को संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। राज्यपाल को मामलों को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, अली अहमद, सुरेंद्र सिंह छोटे, सिद्धेश कुमार, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, यज्ञेश पांडेय, दीनानाथ चौरसिया, अरविंद सोनकर, अमरेंद्र पांडेय शिब्लू, रन बहादुर यादव, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद उमर, राजेन्द्र चौधरी, अनवर हुसेन, गुलाम गौस, राजवंत यादव, वृजेश मिश्रा, घनश्याम यादव, सुमन सिंह, कुमकुम भारती, विजय विक्रम आर्य, इन्द्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें