फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में बीटेक की 853 सीटों पर प्रवेश, 201 ने सीट की लॉक

Sun, 05 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर छात्रों का उत्साह लगातार बना हुआ है। पहले चरण की काउंसिलिंग में 1189 सीटों के सापेक्ष 853 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इनमें 201 अभ्यर्थियों ने अपनी सीट लॉक कर दी है, जबकि 652 ने बेहतर शाखा या विकल्प के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के स्नातक पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विभिन्न शाखाओं में अच्छी संख्या में प्रवेश हुए हैं। सबसे अधिक 185 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) में दाखिला लिया है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) में 164, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में 111, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) में 101 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) में 100 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग में 97, ईसीई (आईओटी) में 50 और केमिकल इंजीनियरिंग में 45 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विश्वविद्यालय में प्रदेश के बाहर के विद्यार्थियों की रुचि भी बढ़ी है। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 103 सीटों में से 56 पर प्रवेश हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है तथा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क भी सक्रिय है।
विज्ञापन

दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची सात जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 जुलाई तक अपनी सीट लॉक करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि अगले चरण में अधिकांश सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें