फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताइक्वांडो के अंपायरों ने सीखे अंपायरिंग के अंतरराष्ट्रीय नियम

विज्ञापन
अंपायरों को बारीकियां समझाते आईटीएफ ताइक्वांडो के प्रेसिडेंट पॉल विलर।
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शनिवार को 55वें क्वालिफाइंग इंटरनेशनल अंपायर कोर्स की शुरूआत शनिवार पार्क रोड स्थित एक होटल में हुई। जहां, पहली बार ताइक्वांडो के तीन ग्रैंड मास्टर्स ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अंपायरों को ताइक्वांडो की नवीनतम तकनीक और स्कोरिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अर्जेंटीना के ग्रैंड मास्टर अबलाडो राफेल बेनजेक्विन, जर्मनी के ग्रैंड मास्टर पॉल विलर और मलेशिया के ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुला ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि किसी भी मुकाबले की निष्पक्षता और विश्वसनीयता अंपायर के सटीक निर्णयों पर निर्भर करती है। इसलिए अंपायरों का नवीनतम नियमों, तकनीकों और स्कोरिंग प्रणाली से निरंतर अपडेट रहना आवश्यक है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और सटीक निर्णय दे सकें।
अर्जेंटीना के ग्रैंड मास्टर अबलाडो राफेल बेनजेक्विन ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंपायरों के तकनीकी ज्ञान को अद्यतन करने के साथ-साथ उनकी निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक दक्षता को भी सुदृढ़ करते हैं। इससे वे प्रतियोगिताओं के दौरान जटिल परिस्थितियों में भी निष्पक्ष, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं।
विज्ञापन


ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुला ने कहा कि खेल की गुणवत्ता और खिलाड़ियों का विश्वास तभी मजबूत होता है, जब अंपायर पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च तकनीकी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कोर्स में 87 से अधिक ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं ताइक्वांडो अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

300 खिलाड़ियों ने सीखीं ताइक्वांडों की बारिकियां
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय आईटीएफ प्रेसिडेंट ताइक्वांडो सेमिनार का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर पॉल विलर और मलेशिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुल्ला ने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की आधुनिक तकनीकों, स्किल ट्रेनिंग, पैटर्न, पावर ब्रेकिंग तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया।
ग्रैंड मास्टर्स पाल विलर ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पैटर्न का नियमित अभ्यास खिलाड़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। इस अवसर पर ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय चाहल, महासचिव डॉ. संतोष कुमार यादव, ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीतलाल प्रजापति, गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें