फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: उद्योग लगाने के लिए दिवाली तक आवंटित होंगे 64 भूखंड, भूखंड के लिए यहां करे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 29 Sep 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यरो, गोरखपुर।

सार

रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गारमेंट पार्क में नए भूखंड आवंटित किए जाएंगे तो अन्य सेक्टरों में भी विभिन्न क्षेत्रफल के भूखंड उद्यमियों को आवंटित होंगे। भूखंड के आसपास विकास से जुड़े कार्य कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 64 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए नवरात्र में शुरू हुई भूखंड आवंटन की प्रक्रिया दिवाली तक पूरी कर ली जाएगी। भूखंड के लिए उद्यमी 29 सितंबर से 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गारमेंट पार्क में नए भूखंड आवंटित किए जाएंगे तो अन्य सेक्टरों में भी विभिन्न क्षेत्रफल के भूखंड उद्यमियों को आवंटित होंगे। भूखंड के आसपास विकास से जुड़े कार्य कराए जा चुके हैं। भीटी रावत सेक्टर 26 में गारमेंट उद्योग के लिए 510 से एक हजार वर्ग मीटर के 38 भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

इसी सेक्टर में सामान्य औद्योगिक इकाईयों के लिए 1500 से 17 हजार 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के 23 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। सेक्टर 15 में सामान्य औद्योगिक इकाइयों के लिए 1800 से 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के दो भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह सेक्टर 13 में सामान्य औद्योगिक इकाई के लिए 2500 वर्ग मीटर का एक भूखंड उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
 

विज्ञापन

भूखंड के लिए यहां करे ऑनलाइन आवेदन

भूखंडों के बारे में पूरी जानकारी गीडा की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इच्छुक उद्यमी अपनी पसंद के भूखंड के लिए इंवेस्ट यूपी की वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद औद्योगिक भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो सकें इसलिए प्राधिकरण निरंतर प्रयास कर रहा है।  इसी क्रम में 64 नए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें