फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 69 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एनडीए और सीडीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से एनडीए और सीडीएस के लिए चयन की परीक्षा रविवार को शहर के 18 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 68.77 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित व 31.23 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। प्रशासन का दावा है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन


एनडीए में चयन के लिए 14 केंद्रों पर दो पालियों में 8348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित गणित की परीक्षा में 6044 उपस्थित व 2304 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक आयोजित सामान्य योग्यता परीक्षा में 6020 उपस्थित व 2328 अनुपस्थित रहे। यानी एनडीए की परीक्षा में 72.11 प्रतिशत उपस्थित व 27.89 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।

सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई। पहली और दूसरी पाली में क्रमश: अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1737 में से 1010 उपस्थित व 727 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित हुई। इसी तरह तीसरी पाली की गणित की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें 899 पंजीकृत में से 524 उपस्थित व 375 अनुपस्थित रहे। यानी सीडीएस की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 58.19 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें