गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम इस बार विभिन्न रूटों पर 602 अतिरिक्त बसें चलाएगा। बसों का संचालन 12 जनवरी से 25 जनवरी (बुढ़वा मंगल) के बीच होगा। निर्धारित दिनों में बसें 800 से अधिक फेरे लगाएंगी।
रोडवेज के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में 12 जनवरी से पहले परिवहन निगम का कंट्रोल रूम बन जाएगा। बरगदवां और रेलवे बस स्टेशन पर भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम का नंबर 0551-2206093 होगा।
इन मार्गों पर चलेंगी बसें
| रूट |
बसों की संख्या |
समय |
| सोनौली-फरेंदा-गोरखपुर |
40 |
सुबह 5 बजे से |
| ठुठीबारी-महराजगंज-गोरखपुर |
35 |
सुबह 5 बजे से |
| बढनी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर |
22 |
सुबह 6 बजे से |
| बलरामपुर-गोंडा-गोरखपुर |
02 |
सुबह 6 बजे से |
| बांसी-मेहदावल-गोरखपुर |
21 |
सुबह 5 बजे से |
| लार-देवरिया-गोरखपुर |
90 |
सुबह 4 बजे से |
| तमकुहीरोड-कसया-गोरखपुर |
82 |
सुबह 4 बजे से |
| गोला-सिकरीगंज-गोरखपुर |
10 |
सुबह 6 बजे से |
| पडरौना-कसया-गोरखपुर |
74 |
सुबह 4 बजे से |
| दोहरीघाट-कौड़ीराम-गोरखपुर |
74 |
सुबह 4 बजे से |
| अयोघ्या-खलीलाबाद-गोरखपुर |
120 |
सुबह 4 बजे से |
| रूद्रपुर-गौरीबाजार-गोरखपुर |
20 |
सुबह 5 बजे से |
| कप्तानगंज-पिपराइच-गोरखपुर |
08 |
सुबह 6 बजे से |
| देवीपाटन-गोरखपुर |
02 |
सुबह 6 बजे से |