फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नैतिक व चारित्रिक निर्माण शिक्षा का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय शिक्षण मंडल का 57वां स्थापना दिवस शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. चंद्रशेखर ने रामायण व महाभारत के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि नैतिक व चारित्रिक निर्माण शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. बीके पांडेय ने संस्कार पोषित शिक्षा को विद्या एवं ज्ञान के रूप में विद्यार्थी जीवन के लिए सार्थक बताया। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम साधन है।
आरएसएस के विमर्श प्रमुख डॉ. कौशल किशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षा राष्ट्रीय पुनरोत्थान एवं स्वालंबन के एक मजबूत आधार है। एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि विद्या वही है जो बंधन से मुक्त करे और सच्चे मार्ग की ओर ले जाए।
विज्ञापन


अतिथि परिचय योगेश पाल ने कराया। संचालन डॉ. आराधना सिंह व आभार ज्ञापवन डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्र व चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें