फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाढ़ चौकियों पर 55 डॉक्टर और 110 स्वास्थ्यकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मोबाइल टीमें भी हुईं तैयार, गांवों में जाकर करेंगी इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बाढ़ से पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने 86 बाढ़ चौकियों पर 55 डाॅक्टर और 140 कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। ये लोग बाढ़ आने पर कार्यभार संभाल लेंगे। इसके अलावा दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए 16 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों का इलाज करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि बाढ़ आने पर आम नागरिकों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इसलिए पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए पांच लाख 20 हजार क्लोरीन की गोलियां और 55 हजार ओआरएस घोल के पैकेट सुरक्षित रख लिए गए हैं। एक लाख 10 जिंक टेबलेट, 230 बोरी ब्लीचिंग पाउडर और पर्याप्त मात्रा में कीटनाशकों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें