सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 3193 संक्रमित पाए जा चुके हैं। शुक्रवार को 12 लोग डिच्चार्ज हुए जबकि अब तक कुल 2842 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 319 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 21 मरीज डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
इनमें डुमरियागंज कस्बे में 11, डुमरियागंज थाना और जोखवली गांव में दो-दो संक्रमित, भानकोली जप्ती, कोहरोली, बनगवां कुदैन, बढनी चाफा, परसपुर, बढय़ा भोलेनाथ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के चिल्हिया गांव में आठ संक्रमित मिले।
खेसरहा के बखरिया गांव में चार, पुरैना और बिजरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन के तुर्कवलिया गांव में तीन, लोटन, देवकली और सपही गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के ददहवा गांव में चार, तेलौरा गांव में एक संक्रमित मिला। जोगिया के मोहाना, रमवापुर, टड़िया गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
बांसी के नगवां, बर्डपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटवा के बैरिहवा, खुनियांव के सनिचरा और नौगढ़ के कम्हरिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।