फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना: तीन डॉक्टर, दो बच्चे समेत मिले 52 संक्रमित, कुल एक्टिव केस हुए 91

Wed, 05 Jan 2022 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स के सात और रेलवे अस्पताल के कई कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आए। होम आइसोलेशन में इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार को कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 22 मरीज मिले थे। नए संक्रमितों में एम्स के एक डॉक्टर, दो बच्चे, रेलवे अस्पताल के दो डॉक्टर और 12 कर्मचारी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस 91 हो गए हैं। इनमें से कई की ट्रेवेल हिस्ट्री है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों में 10 नंबर बोरिंग के निकट रहने वाले एक उद्योगपति, एम्स के डॉक्टर और उनकी पत्नी और तीन साल का मासूम समेत चार अन्य कर्मी, रेलवे अस्पताल के दो डॉक्टर और 12 कर्मचारी शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी समेत परिवार के दो सदस्य, रेलवे कॉलोनी के 17 साल के दो किशोर, सिविल लाइंस के एक ही परिवार के दो लोग, तारामंडल सिद्धार्थ इनक्लेव के दो, राप्ती नगर फेज वन के एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 51 शहर के रहने वाले हैं। एक संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। संक्रमितों के मिलने के बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 59531 हो गई है। इसमें 58592 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 91 हो गए हैं।

कांटेक्ट ट्रेसिंग से पकड़ में आ रहे मामले

कोरोना संक्रमण के कई मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग से पकड़े जा रहे हैं। जिले में दो जनवरी को चार संक्रमित मिले थे। अगले दिन यह संख्या 20 हो गई। पांच जनवरी को शहरी क्षेत्र में 51 केस मिले हैं। इनमें से 60 फीसदी लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग से सामने आए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि संक्रमण की दर काफी तेज है। इसलिए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें