फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीआरडी में शुरू होगा 500 बेड का बाल रोग संस्थान, सीएम योगी ने दिया था निर्देश

Tue, 22 Mar 2022 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू की। बाल रोग संस्थान में नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट से लेकर अन्य संसाधन हैं।
विज्ञापन
बीआरडी गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का बाल रोग संस्थान जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। इस वार्ड में अभी तक कोरोना के मरीज भर्ती किए जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर में जब मरीजों की संख्या बढ़ी तो कॉलेज प्रशासन ने 500 बेड के बाल रोग संस्थान को  कोविड वार्ड बना दिया। पहली और दूसरी लहर में मरीजों के लिए जगह तक नहीं बची थी। कॉलेज प्रशासन ने तीसरी लहर में बेडों की संख्या बढ़ा दी थी।

बाल रोग संस्थान के साथ अन्य दूसरे वार्डों में भी 200 से अधिक बेड आरक्षित किए गए थे। तीसरी लहर में इन बेडों का इस्तेमाल नहीं हो सका। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि तीसरी लहर समाप्त हो चुकी है। मरीजों की संख्या एक-दो रह गई है। अब इसका इस्तेमाल बच्चों को भर्ती करने के लिए किया जाएगा।

एनआईसीयू से लेकर पीआईसीयू तक के इंतजाम

500 बेड के बाल रोग संस्थान में नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) और पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू)  के भी बेड बनाए गए हैं। इसमें ऑक्सीजन से लेकर अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर इन बेडों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


 इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार बच्चों का भी इलाज हो सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हृदय रोग विशेषज्ञों की तैनाती भी हो जाएगी। इसके बाद से बच्चों के दिल के छेद की बीमारी का इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें