फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की 50 सदस्यीय टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गोरखपुर क्षेत्र की टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति पर मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौहान ने 50 पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

घोषित टीम में 11 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 10 मंत्री बनाए गए हैं। द्वारिका कुशवाहा उर्फ डॉ. डीएन कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रवि पाल, टिपेन्द्र कुमार चौधरी, जितेन्द्र सिंह, रामप्रवेश राजभर, इन्द्रेश चौहान, अजय प्रकाश यादव, सुदर्शन साहनी, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा और ऋत्विक जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिमन्यु मौर्य, प्रिया सिंह यादव और शिवानन्द सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं रतन गुप्ता, रवि प्रताप उर्फ दीपक चौधरी, संजय सिंह, अभिषेक पटेल, अर्जुन सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, गिरजेश जायसवाल, रामस्वारथ राजभर, सौरभ सिंह चौहान और अनिल कुमार गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें