गोरखपुर शहरी क्षेत्र में डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर 4जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) ने तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है, अहले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, अभी तक 2जी मीटर लगाए गए थे।
इसके बाद 4जी लगाए जाने का निर्देश दे दिया गया। ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) कंपनी 4जी मीटरों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम करने के बाद इसे लगाना शुरू करेगी। जिससे शुरू होने के बाद इसमें किसी प्रकार की परेशानी न आ सके।
शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख सात हजार से अधिक है। वर्ष 2019 में शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। 12 अगस्त 2020 तक 56 हजार 662 स्मार्ट मीटर शहर में लगाए जा चुके थे। इसी बीच जन्माष्टमी के दिन प्रदेश में अचानक लाखों स्मार्ट मीटर बंद हो गए।