फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 52 केंद्रों पर आज 46,416 परीक्षार्थी देंगे पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 52 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 46,416 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 23,208 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर 967 बाह्य और 104 आंतरिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 145 कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिले में 30 अक्तूबर और दो नवंबर को भी पीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें