सिद्धार्थनगर जिले में बृहस्पतिवार को 46 कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2565 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2165 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 373 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 27 लोगों की कोरोना संक्रमण मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आए दिन संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक नौ संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक में पाए गए। इनमें पूरब पड़ाव में तीन, जिला जेल, खैर पब्लिक स्कूल, परसा शाह आलम, बदगदवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले और नौगढ़ में दो संक्रमित मिले।
बांसी के विशुनपुर में दो, बांसी में एक संक्रमित मिला। बढ़नी के पचपेड़वा और वार्ड नंबर 11 में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर के बगाही, बहादुरपुर, शिवपतिनगर, बानपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज रथेना में दो, धनुआडीह में तीन और औसनपुर गांव में एक संक्रमित मिले।
इटवा पीपरी महारी गांव में तीन और इटवा में एक संक्रमित मिला। जोगिया के मसिना गांव में तीन और कटहना गांव में एक संक्रमित मिला। खेसरहा के बंजरहा, सकारपार, कोटिया पांडेय, महुलानी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन के सपही, मुडिला, बडेहरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
मिठवल के अंसार, पिपरहिया, मिठवल गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ नीवी सराह और धनौरा मुस्तकहम गांव में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार में दो संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 46 संक्रमित मरीज मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।