फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 91 कालेजों के 200 पाठ्यक्रमों को मिली कार्यपरिषद की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
45 महाविद्यालयों को स्थायी और 46 को मिली अस्थायी संबद्धता
विज्ञापन




गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने संबद्ध 91 कालेजों में कला, विज्ञान, वाणिज्य और विधि संकायों में स्नातक व परास्नातक स्तर के 200 पाठ्यक्रम को संचालित करने की अनुमति दी है। इसमें गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 45 महाविद्यालयों के 82 पाठ्यक्रमों को स्थायी संबद्धता जबकि 46 महाविद्यालयों में 115 पाठ्यक्रमों को अस्थायी संबद्धता प्रदान की गई है।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता दी गई। महात्मा गांधी पीजी कालेज में बीबीए व एमकाम, इस्लामिया कालेज आफ कामर्स में बीबीए व एमएससी, ज्ञानभारती ला कॉलेज में बीए-एलएलबी व एलएलबी, अखिल भाग्य महाविद्यालय में एमएससी बाटनी और जूलाजी और फूला देवी मेमोरियल ला कालेज में एलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों को स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त 25 से अधिक महाविद्यालयों में बीबीए, बीसीए, बीकाम और एमकाम जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की संस्तुति की गई है, जो विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें