फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात घंटे देर से पहुंची सीवान पैसेंजर, दादर व कोचीन में नहीं चढ़ पाए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
170 किलोमीटर की दूरी तय करने में 12 घंटे लग गए
विज्ञापन


गोरखपुर। पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों का उठाना पड़ रहा है। बुधवार को सीवान-गोरखपुर पैसेंजर को महज 170 किलोमीटर की दूरी तय करने में 12 घंटे लग गए। देर से आने के चलते बृहस्पतिवार को दादर एक्सप्रेस और कोचीन एक्सप्रेस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार नहीं हो सके।



दरअसल, सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन बुधवार को निर्धारित समय रात 9.40 बजे के बजाए बृहस्पतिवार को सुबह 5 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री भड़क गए और रेल प्रशासन को जमकर कोसा। सूत्रों के मुताबिक, पिपराइच में एक घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन को रोके रखने से नाराज लोको पायलट ने 10 घंटे की ड्यूटी पूरी होने की बात कही। ट्रेन को और देर तक रोकने पर इंजन बंद कर पिपराइच में ही उतरने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन कैंट की तरफ रवाना कर दी। आठ घंटे लेट हो जाने की वजह से 20 से अधिक यात्री यशवंतपुर और दादर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार नहीं हो सके। जब तक वे स्टेशन पहुंचे ट्रेन जा चुकी थी।
विज्ञापन





11 घंटे सिग्नल फेल, अलर्ट पर चलीं 40 ट्रेनें
गोरखपुर। तेज आंधी और बारिश के चलते बुधवार को चौरीचौरा से गौरीबाजार के बीच सिग्नल सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया। सिग्नल के फेल हो जाने से बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक 40 ट्रेनें बिना सिग्नल के अलर्ट पर चलाई गईं। सुबह 6.45 बजे सिस्टम के बनने के बाद सभी ट्रेनें सिग्नल पर चलनी शुरू हुईं। इसके चलते ट्रेनें 30 मिनट से लेकर सवा घंटे तक लेट हो गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें