बदमाशों के घर सत्यापन करती कैंट पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिला पुलिस मुकदमों में जेल जा चुके बदमाशों के घर सत्यापन को पहुंची तो 436 बदमाशों के घरवालों ने उनके बाहर मजदूरी व पेंट पालिश कर जीवन यापन करने की जानकारी दी। कइयों ने तो बाकायदा वीडियो कॉल करके काम करते हुए दिखाकर इसकी पुष्टि भी कराई।
अकेले कैंट सर्किल के 359 में से 139 बदमाश इस समय प्रदेश के दूसरे जिलों में पेंट पॉलिश का काम करते मिले हैं। वहीं, कई ने यहीं पर काम करने की बात बताई। पुलिस ने सभी को चेताया है कि अगर अपराध में नाम सामने आया तो फिर परिवार वाले भी संरक्षण देने के आरोपी बनाए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, आईजी के आदेश पर पूरे जिले में बदमाशों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। एएसपी मानुष पारिक ने अपने इलाके के बड़े बदमाशों के घर जाकर खुद सत्यापन किया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने किया युवती का अपहरण, जंगल में मिली अचेत