फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले कोरोना के 42 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 456

Sun, 29 Nov 2020 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को 24 घंटे में 42 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार 20033 पहुंच गई है। इनमें 322 की मौत हो चुकी है। 19255 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 456 है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या अक्तूबर माह की अपेक्षा काफी कम हुई है। मरीजों की संख्या 50 के ईद-गिर्द रह गई है। रविवार को शहर में 20 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर चार, गोरखनाथ पांच, कैंट नौ और कोतवाली क्षेत्र के दो मरीज शामिल हैं।

 वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें भटहट, पिपरौली, कैंपियरगंज, कौड़ीराम, खोराबार के एक-एक, चरगांवा आठ, बांसगांव और गोला के दो-दो मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों में बशारतपुर, गोरखनाथ, मोहद्दीपुर और राजघाट के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें