15 फरवरी को वैक्सीनेशन करा चुके 310 लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज 20 फरवरी को लगाया जाएगा। इन लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड वैक्सीन का बूस्टर लगेगा।
कोविशील्ड की लगाई जाएगी वैक्सीन
शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य विभाग सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाएगा। इसके लिए कोविशील्ड के वैक्सीन विभाग को मिल भी चुके हैं। इसके अलावा भारत बॉयोटेक का कोवैक्सीन के 132 वायल भी मिले हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल की अनुमति अभी शासन की ओर से नहीं दी गई है।
कंट्रोल रूम से फोन कर टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाए
डीएम के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस बार शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। इसके लिए टीका लगने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को जिला कंट्रोल रूम से फोन कर उन्हें आने के लिए आमंत्रित भी किया जाए। कहा कि टीकारकण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का नियमित रुप से प्रशिक्षित किया जाए। जिससे की टीकाकरण में कोई परेशानी न हो। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी साझा की।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को 10 नोडल अधिकारियों की निगरानी में वैक्सीन होगा। हर बूथ पर वैक्सीनेटर तैनात कर दिए गए हैं। नियम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद 30 मिनट डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।