बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक व एक बंदी सहित कुल 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमण के कारण अब तक 75 लोग जान गवां चुके हैं।
वहीं अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4022 पहुंच गई है। जबकि 41 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 3565 लोगों की निगेटिव आ चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 382 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।