फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 39 पीएमश्री विद्यालयों में खुलेंगे एस्ट्रोनॉमी केंद्र, बच्चे जानेंगे ब्रह्मांड के रहस्य

Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब किताबों से आगे बढ़कर ब्रह्मांड और खगोलीय घटनाओं को करीब से समझ सकेंगे। इसके लिए जिले के 39 पीएमश्री विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी केंद्र विकसित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत पीएमश्री विद्यालयों से ही होगी। विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक चयनित विद्यालय में प्रयोगशाला के एक कमरे को एस्ट्रोनॉमी केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां बच्चों को सौर मंडल, ग्रहों, तारों और अन्य खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी दी जाएगी। केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें इस विषय को समझने का अवसर देना है।
एस्ट्रोनॉमी केंद्र में बच्चों को खगोलीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही उनसे सवाल-जवाब भी किए जाएंगे। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी और वे ब्रह्मांड से जुड़े विषयों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझ सकेंगे। शुरुआती स्तर पर खगोल विज्ञान से परिचय मिलने से विद्यार्थियों में आगे चलकर इस क्षेत्र में पढ़ाई और करियर बनाने की रुचि भी विकसित हो सकती है। इस पहल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को विज्ञान की नई विधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



कोट-
जिले के 39 पीएमश्री विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया की जा रही है। चयन पूरा होने के बाद विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी केंद्र की व्यवस्था शुरू की जाएगी। - धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें