फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में विकास की 36 परियोजनाओं पर लगी मुहर, मंडलायुक्त ने दी स्वीकृति

Mon, 08 Feb 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

  • तीन करोड़ 62 लाख 96 हजार से कराएं जाएंगे विकास कार्य
  • पेयजल, नाली, खंडजा, इंटरलॉकिंग, सीसीरोड, पुलिया और सामुदायिक भवन बनाएं जाएंगे

 
विज्ञापन
संतकबीर नगर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विकास निधि के बजट से विकास कार्य कराए जाने के लिए तीनों विधायक और विधान परिषद सदस्य की ओर से दिए 36 प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। तीन करोड़ 62 लाख 96 हजार रुपये से पेयजल, नाली , खडंजा, इंटरलॉकिंग, सीसीरोड, पुलिया निर्माण के साथ ही सामुुदायिक भवन बनवाएं जाएंगे। जल्द ही इन प्रस्तावों पर कार्य भी शुरू होगा।

विज्ञापन


 जनप्रतिनिधियों की ओर से 91.74- 91.74 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें धनघटा क्षेत्र में कुल 15 परियोजनाओं पर कार्य कराएं जाएंगे। इसमें विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत बेलराई में चौहानपुरवा मार्ग पर शंभू श्रीवास्तव के घर के सामने, ग्राम पंचायत चंद्रौटी में स्थित मुख्य मार्ग पर लीलावती अस्पताल के सामने, ग्राम पंचायत दौलतपुर में संपर्क पर विरेंद्र तिवारी के घर के सामने सोलर चलित संयंत्र लगाया जाएगा।

इसी तरह ग्राम पंचायत घोरहट में दयाराम के घर सामने, ग्राम पंचायत जसोवर में संपर्क मार्ग पर महिपाल के घर के सामने, ग्राम पंचायत नगुआ में संपर्क मार्ग पर ओम प्रकाश तिवारी के घर के सामने, ग्राम पंचायत परमेश्चरपुर के मानपुर संपर्क मार्ग पर स्थित महाविद्यालय के सामने, ग्राम पंचायत पिकौरा में संपर्क मार्ग पर संदीप के घर के सामने, ग्राम पंचायत शनिचरा में मिल्कीजोत में राजू सिंह के फार्म के सामने, ग्राम पंचायत सिक्टहा में अस्पताल रोड पर बालकेेेश के घर के सामने सोलर चलित पेयजल संयंत्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विकास खंड नाथनगर के ही डहरौली में प्राथमिक विद्यालय से सुदामा के पेड़ तक 100 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य होगा। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत दुबौली में दुबौली से गोसेसिंह पुर तक 100 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य होगा। विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत टिकुईकोल चौबे पिचरोड से परमात्मा प्रसाद पारसनाथ प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर 100 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।

विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत डिहवा पिडिया मार्ग से घोराग में दिनेश के घर तक 150 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य होगा। विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत मानपुर छितही मार्ग पर भर टोलिया के पीछे नहर क्रासिंग पर आरसीसी पुलिया बनाई जाएगी। जबकि विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के बिधियानी में राजू रंजन के घर से पोखरे तक इंटरलॉकिंग कार्य होगा।

तेनुहारी दोयम में मेन रोड से अतुल के घर तक सीसी रोड, उमरी कला में प्रवीण मिश्रा के घर से श्यामवीर यादव के घर तक सीसीरोड, ग्राम सरही में प्राथमिक पाठशाला के पास आरसीसी पुलिया, तितौवा में हनुमान गढी मंदिर के पास टिन छाजन और इंटर लॉकिंग कार्य, उमिला में एनएच से उमिला मार्ग पर समय माता मंदिर के पास आरसी पुलिया, जंगलऊन के बौरहवा में आरसीसी पुलिया, कौवाटार में मुख्य मार्ग से वकील के खेत तक इंटरलॉकिंग कार्य, उमरीकला में बाबूराम चौधरी के घर से बैजनाथ के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, तेनुहारी दोयम में पल्टन के घर से फूलचंद के घर की तरफ नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

मेंहदावल विकास खंड में बेलवा सेंगर में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। कुसौना कला में सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल एवं शौचालय का निर्माण और कुसौना में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह विधान परिषद सदस्य की ओर से भी दिए आठ प्रस्तावों पर पुलिया, इंटर लॉकिंग, सीसीरोड और खडंजा कार्य कराया जाएगा।

सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के बजट से कार्य कराने के लिए तीनों विधान सभा क्षेत्रों के विधायक और विधान परिषद सदस्य की ओर से तीन करोड़ 62 लाख 96 हजार लागत से कुल 36 प्रस्ताव दिए गए थे। सभी प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही इन पर स्वीकृत प्रस्तावों पर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें