आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि अभी स्टेशन पर 66 कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। ये कैमरे मेन गेट की एंट्री प्वाइंट से लगायत फुट ओवरब्रिज तक लगे हैं। इनका कंट्रोल रूम आरपीएफ व जीआरपी थाने में है। नए प्रस्तावित कैमरों में हाई रेज्युलेशन वाले फेस रिकोगनाइजेशन कैमरे होंगे जो यात्री की स्पष्ट पहचान कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: एक्यूआई @ 205: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम
त्रिनेत्र अभियान से भी जुड़ेंगे ये कैमरे
स्टेशन परिसर में लगाए जाने वाले ये कैमरे यूपी पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र से भी जुडेंगे। इसके जरिये यूपी पुलिस की तरफ से चिह्नित अपराधियों को कंट्रोल रूम में लगे साफ्टवेयर पर अपडेट किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई चिह्नित अपराधी स्टेशन परिसर में प्रवेश करेगा तो फेस रिकोगनाइजेशन वाला कैमरा उसकी पहचान कर कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। इसके बाद ट्रेलिंग कैमरा संबंधित चेहरे की स्टेशन परिसर में निगरानी करेगा। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी भी अपराधी की धरपकड़ के लिए सक्रिय होगी।