सिद्धार्थनगर में पुलिस कर्मियों समेत जिले में 31 कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 3480 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3122 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 318 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक सात संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें पुलिस लाइंस तीन, करौती, पिपरा पांडेय, तेतरी बाजार, सिविल लाइन में एक-एक संक्रमित मिले।
बांसी के हाटा खास, नरकटहा, नगवा, बधरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खुनियांव ब्लॉक के सेंदूरी गांव में दो, सैदुनिया और कोल्हुई गांव में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन के सपही, टरकौलिया और लोटन गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
मिठवल के परसोहिया, रंबापुर करमहिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार के सजनी गांव में तीन मरीज मिले। बढनी के घोरा और बढ़नी बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के करमा, डुमरियागंज कस्बा में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 31 संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।