फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में जोर-आजमाइश करेंगे 300 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ और नौ अगस्त को गोरखनाथ मंदिर में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


सीएम योगी नौ अगस्त काे विजेताओं को करेंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नागपंचमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में करीब 300 पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन आठ और नौ अगस्त को होगा। नौ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस प्रतियोगिता का स्वरूप पिछले वर्ष से प्रदेश स्तरीय कर दिया गया है। कुश्ती संघ की तरफ से इस प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विजेताओं में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। फाइनल मुकाबले में उत्साहवर्धन और विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पिछले साल के विजेता गौतमबुद्धनगर के जोंटी, गाजियाबाद के आकाश, वाराणसी के अर्जुन और किशन, गोरखपुर के रमन सिंह, एनईआर के भगत सिंह आदि भी प्रतिभाग करेंगे।
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष नागपंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों समेत गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी आदि जिलों के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से होगा, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नौ अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरएसओ आले हैदर, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही और कुश्ती प्रशिक्षक चंद्रविजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें