बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को आमी नदी में मछली पकड़ने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान कौड़ीराम निवासी झूरी पासवान के रूप में हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को आमी नदी में मछली पकड़ने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान कौड़ीराम निवासी झूरी पासवान (30) पुत्र लोरिक पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, झूरी पासवान सोमवार को आमी नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।