फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ सकती है पीजी की 30 सीटें, प्राचार्य रखेंगे प्रस्ताव

Wed, 30 Dec 2020 06:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पीजी (परास्नातक) की 30 सीटें और बढ़ सकती हैं। यह सीटें अलग-अलग विभागों के होंगे। इन सीटों की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव प्राचार्य शासन के सामने पेश करेंगे। इसमें बीआरडी के मौजूदा संसाधनों का भी जिक्र होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के बाल रोग चिकित्सा संस्थान और 200 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी विंग को हैंड ओवर करने के बाद बेडों की संख्या कुल संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज में पहले 1200 बेड थे, जो अब बढ़कर 1900 हो गए हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज में 28 विभाग है। इन विभागों में पीजी की 95 सीटें हैं।

इनमें से पीजी की 72 सीटों की मंजूरी स्थाई हो चुकी है। जबकि 23 सीट की अस्थाई मंजूरी पिछले साल मिली है। ऐसे में अगले तीन साल तक यह सीटें अभी अस्थाई ही रहेंगी। इन सबके बीच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीजी सीटों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इनमें 30 नई सीटों के बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अगर प्रस्ताव शिकार होता है तो डॉक्टरों की कमरी मेडिकल कॉलेज में दूर हो जाएगी। इसके बाद हर साल 125 डॉक्टर मिलेंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दिल्ली की बैठक में होगी सीटों पर चर्चा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को दिल्ली में होनी है। बैठक में राज्यों में पीजी की सीट पर चर्चा होनी है। बैठक में प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार भी शामिल होंगे। जहां पर वह मेडिकल कॉलेज के संसाधनों का बताएंगे। साथ ही सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश करेंगे। बैठक में एमसीआई के अधिकारी भी शामिल होंगे।

24 घंटे डिजिटल एक्स-रे हुआ शुरू
मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे डिजिटल एक्स-रे शुरू हो गया है। जबकि पहले सुबह आठ से दोपहर बाद दो बजे तक ही एक्सरे होता था। रात को जरूरत पड़ने पर मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ता था। रेडियोलाजी में सीटें मिलने के बाद अब जूनियर डॉक्टर भी मिल गए हैं। ऐसे में 24 घंटे सेवा शुरू कर दी गई है।  

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें 30 नई सीटों के बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इनमें मेडिसिन, पीडिया, गायनी, सर्जरी जैसे विभागों की सीटें शामिल हैं। मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में पीजी की कुल सीटें 125 हो जाएंगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें